सामग्री संपादक

​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ डाकघर बचत योजनाएँ

डाकघर बचत योजनाएँ​

  • डाकघर बचत खता
  • 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आर डी)
  • डाकघर सावधि जमा खाता (टी डी)
  • डाकघर मासिक आय योजना खाता (एम आई एस)
  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एस सी एस एस)
  • 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ)​
  • राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (एन एस सी)
  • किसान विकास पत्र (के वी पी)
  • सुकन्या समृद्धि खाता
  1. मैं निष्क्रिय खाता / प्रमाणपत्र धारक के भुगतान का दावा कैसे कर सकता हूँ?

    दावेदार या तो नामित व्यक्ति या विधिक उत्तराधिकारी हो सकता है।
    यदि किसी व्यक्ति का नामांकन है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में नामांकित व्यक्ति दावा कर सकता है।
    यदि किसी व्यक्ति का नामांकन नहीं है, तो विधिक उत्तराधिकारियों में से कोई एक उत्तराधिकारी निर्धारित प्रारूप [एस बी 84] में दावा कर सकता है। इसके लिए सभी विधिक उत्तराधिकारियों की सहमति संबंधी बयान एवं मृत्यु प्रमाण पत्र है। एक लाख तक के दावे का निस्तारण किया जा सकता है।
    यदि दावा एक लाख से अधिक का है, तो दावे का निस्तारण विधिक साक्ष्य के आधार पर किया जा सकता है, जैसे- वसीयत संप्रमाण अथवा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र।

  2. खाता और प्रमाणपत्र का स्थानांतरण कैसे करें?

    खाता के स्थानांतरण के लिए - जमाकर्ता को निर्धारित प्रारूप [एस बी 10 (बी)] में या हस्त लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। आवेदन, जिस कार्यालय से स्थानांतरित किया जाना है उस कार्यालय में अथवा जहाँ स्थानांतरण होना है उस कार्यालय में, किया जा सकता है।
    प्रमाणपत्रों के स्थानांतरण के लिए- निवेशक को निर्धारित प्रारूप [एन सी 32] में आवेदन करना चाहिए। आवेदन दोनों में से किसी भी कार्यालय में दिया जा सकता है।

  3. डाकघर में खाता कैसे खोलें और इसके लिए क्या आवश्यक है?

    To open an account [Savings Bank(SB), Recurring Deposit(RD), Time Deposit(TD), Monthly Income Scheme(एम आई एस) SB3, SB103 (pay-in-slip) and specimen signature slip for SB and TD are required.
    वरिष्ठ नागरिक खातों के लिए, एक अलग आवेदन पत्र का उपयोग किया जाना चाहिए। एस बी खाता खोलने के लिए परिचय की प्रक्रिया अनिवार्य है।वरिष्ठ नागरिक खातों के लिए, एक अलग आवेदन पत्र का उपयोग किया जाना चाहिए। एस बी खाता खोलने के लिए परिचय की प्रक्रिया अनिवार्य है।वरिष्ठ नागरिक खातों के लिए, एक अलग आवेदन पत्र का उपयोग किया जाना चाहिए। एस बी खाता खोलने के लिए परिचय की प्रक्रिया अनिवार्य है।

  4. निष्क्रिय खाता क्या है और इसे कैसे पुनः प्रचालित किया जाए?

    जब किसी एस बी खाते में लगातार 3 वित्तीय वर्ष तक कोई लेनदेन नहीं होता है, तो इस खाते को निष्क्रिय खाता मान लिया जाता है।
    खाते को पुनः प्रचालित करने के लिए ग्राहक को एक आवेदन पत्र देना होता है। एल एस जी / एच एस जी कार्यालय स्वतंत्र रूप से खातों को पुनः प्रचालित कर सकते हैं। शेष कार्यालयों के संबंध में, खातों का पुनः प्रचालन मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।
    यदि निष्क्रिय खाते में निर्धारित न्यूनतम राशि से कम राशि है, तो 20/- भारतीय मुद्रा सेवा शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।

  5. आवर्ती जमा के लिए विलंबित भुगतान शुल्क क्या हैं?

    मासिक जमा महीने के किसी भी दिन जमा किया जाना चाहिए। यदि मासिक किस्त किसी विशेष महीने के लिए जमा नहीं किया जाता है, तो यह डिफ़ॉल्ट हो जाता है। डिफ़ॉल्ट महीनों की मासिक जमा को बाद में जमा किया जा सकता है (प्रत्येक डिफ़ाल्ट महीने के लिए 10/- भारतीय मुद्रा के लिए 0.20 पैसा) अधिकतम 4 डिफ़ॉल्ट की अनुमति है।

  6. अनुलिपि प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया क्या है?

    निवेशक को खोए हुए, चोरी हो गए, नष्ट, विचलित या विकृत प्रमाण पत्र (एनसी 29) के संबंध में अनुलिपि प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना चाहिए।
    आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्र का ब्यौरेवार रिपोर्ट तथा एक या एकाधिक जामिन अथवा बैंक गारंटी के साथ निर्धारित प्रारूप में क्षतिपूर्ति बांड प्रस्तुत करना आवश्यक है।
    विचलित या विकृत प्रमाणपत्रों के मामले में, क्षतिपूर्ति बांड की कोई आवश्यकता नहीं है।

  7. मैं अनुलिपि पासबुक कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?

    आवेदन, हस्तलिखित अथवा निर्धारित प्रारूप में डाक टिकट के रूप में निर्धारित शुल्क के साथ जमा किया जा सकता है। नवीन अनुलिपि पासबुक केवल उप डाकघरों द्वारा ही निर्गत की जाएगी।

  8. चेक बुक निर्गत करने के लिए क्या मानक हैं?

    चेक खातों के संदर्भ में चेक बुक जारी किए जाते हैं।
    एक चेक खाते में, न्यूनतम 500/- भारतीय मुद्रा शेष धनराशि के रूप में होनी चाहिए।

  9. बाह्य केन्द्र के चेक के लिए सेवा शुल्क क्या हैं?

    बाह्य केन्द्र के चेक के लिए चेक प्राप्ति शुल्क।
    30 / - भारतीय मुद्रा-प्रथम एक हजार या उसके किसी अंश के लिए
    31 / - भारतीय मुद्रा-प्रत्येक अतिरिक्त एक हजार या उसके किसी अंश के लिए
    चेक लौटाए जाने की स्थिति में प्रभार के रूप में 50 / - भारतीय मुद्रा सेवा शुल्क लिया जाएगा।

  10. मासिक आय योजना (एम आई एस) से प्राप्त ब्याज आवर्ती जमा (आर डी) खाता में जमा किया जा सकता है?

    नहीं, ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। ब्याज के रूप में प्राप्त धनराशि को पहले एस बी खाते में जमा करना होगा, तत्पश्चात एस बी से आर डी में जमा होने की अनुमति है।

  11. किसी खाते के लिए न्यूनतम आवश्यक धनराशि क्या है?
    विभिन्न प्रकार के खातों से संबंधित न्यूनतम धनराशि निम्नांकित है।
    एस बी (चेक खाता)500 / - भारतीय मुद्रा
    एस बी (गैर चेक खाता)50 / - भारतीय मुद्रा
    एम आई एस1500 / - भारतीय मुद्रा
    टी डी200 / - भारतीय मुद्रा
    पी पी एफ500 / - भारतीय मुद्रा
    वरिष्ठ नागरिक1000 / - भारतीय मुद्रा
  12. प्रमाणपत्र / खाता के परिपक्व होने के पूर्व मैं नकद कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?
    ​एन एस सी (आठवाँ अंक)01.11.2011 या उसके उपरांत जारी प्रमाणपत्रों के लिए परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। परिपक्वता से पूर्व नकदीकरण संभव नहीं है।
    विभिन्न प्रकार के बचत खाते
    एस बीकिसी भी समय बंद किया जा सकता है
    आर डीपरिपक्वता अवधि के पूर्व भी 03 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत इसे भुनाने की अनुमति दी जा सकती है- किंतु केवल एस बी दर ही अनुमत होगा
    टी डीपरिपक्वता अवधि के पूर्व भी 06 माह पूर्ण होने के उपरांत इसे भुनाने की अनुमति दी जा सकती है
    एम आई एसपरिपक्वता अवधि के पूर्व भी 01 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत इसे भुनाने की अनुमति दी जा सकती है
    वरिष्ठ नागरिकपरिपक्वता अवधि के पूर्व भी 01 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत इसे भुना सकते हैं
​​